बठिंडी से तीन महीने पहले पकड़े गए लश्कर आतंकी को हवाला का पैसा भी मिलता था। पुलिस ने जांच में उससे जो पैसा बरामद किया, वो उसे हवाला राशि के रूप में मिला था। इसके चलते आतंकी पर हवाला पैसा लेने का भी केस दर्ज किया गया है।
जांच की जा रही है कि उसके खातों में कहां-कहां से पैसा आया और कौन लोग उसे पैसा भेजते थे। आतंकी के खिलाफ पुलिस जल्द ही चालान भी पेश करने वाली है। इसकी तैयारी की जा रही है।
23 नवंबर, 2015 को त्रिकुटा नगर पुलिस और पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने बठिंडी से लश्कर के आतंकी को पकड़ा था। आतंकी शब्बीर मलिक पुलवामा जिले के त्राल का रहने वाला है।