फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा न कोई निजी एजेंडा, न ही राजनीतिक सौदेबाजी: मुफ्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भाजपा के साथ पीडीपी के गठबंधन को सही ठहराते हुए इसे राज्य के लोगों के भाग्य बदलने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने रियासत के निर्माण की मजबूत नींव रखने का संकल्प लेते हुए कहा कि यहां पर शांति और समृद्धि दोनों साथ-साथ होगी।
विज्ञापन


मेरा कोई निजी एजेंडा नहीं है और न ही मैं किसी राजनीतिक सौदेबाजी में पड़ता। वक्त और तारीख ने उन्हें रियासत में अमन और खुशहाली लाने का अवसर प्रदान किया है और इसे दोनों हाथों से एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। मेरा जीवन खुली किताब है और अनिश्चितता के बादल हर हाल में खत्म करना है।

शोपियां के अगलार में मेगा फ्रूट मंडी का नींव पत्थर रखने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के साथ गठजोड़ ऐसे ही नहीं हुआ है। यह दो महीने की बातचीत के बाद हुआ है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पूरे देश के सवा करोड़ लोग हैं। उन्होंने हमें रियासत के विकास का यकीन दिलाया है। मैंने सत्ता के लिए कोई समझौता नहीं किया है। मेरा मकसद रियासत की जम्हूरियत को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने कभी भी पूरे दिल से सहयोग नहीं किया

राज्य के आवाम को सियासी तौर पर मजबूत बनाना और उन्हें एक जिम्मेदार हुकूमत देना है। मैंने अपनी जिंदगी में बहुत पॉवर देखी है। मेरा केवल मकसद है कि रियासत में सियासी अस्थिरता के माहौल को खत्म कर तीनों हिस्सों में आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत बनाना है।

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए मुफ्ती ने कहा कि भारत ने एक बार नहीं कई बार उसकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया, लेकिन पाकिस्तान ने कभी भी पूरे दिल से सहयोग नहीं किया और हमेशा अपना हाथ पीछे खींचा है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा पाकिस्तान के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने के किए गए प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने हमेशा ही कहा है कि बंदूक और गोली से नहीं बल्कि बात से बात बनेगी।

उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच सभी विवादों के हल के लिए बातचीत जरूरी है और तभी हमारी रियासत में सियासी अस्थिरता और असुरक्षा का माहौल दूर होगा।

लोगों ने बड़े ही धैर्य से वर्ष 1947 से लेकर अब तक एक ऐसी राजनीतिक प्रक्रिया का इंतजार किया है जो उन्हें एक बेहतर और समृद्ध कल दे सके। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से राज्य की प्रगति और विकास में भागीदार बनने के लिए अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें