कब हुए थे आम आदमी पार्टी में शामिल
हर्ष देव सिंह ने 7 मई 2022 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। उन्हें अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में पार्टी ने राज्य समन्वय समिति का चेयरमेन बनाया था। गुरुवार को उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। आम आदमी पार्टी से पहले वह जम्मू कश्मीर पैंथर्स पार्टी के चेयरमेन रह चुके हैं।
रामनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे
पैंथर्स पार्टी में हुए अंतर्कलह के चलते उन्होंने इससे इस्तीफा दे दिया था। पैंथर्स पार्टी में रहते हुए हर्ष देव सिंह रामनगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हैं। 1996 में वह पहली बार विधायक बनकर जम्मू कश्मीर विधानसभा पहुंचे थे। 2002 में कांग्रेस-पीडीपी सरकार में वह शिक्षा मंत्री बनाए गए थे। प्रो भीम सिंह ने पैंथर्स पार्टी को 23 मार्च 1982 को गठन किया था।