फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंदवाड़ा मुठभेड़: सेना ने लश्कर के टॉप कमांडर हैदर का किया खात्मा

Sun, 03 May 2020 02:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर के कमांडर हैदर को ठिकाने लगा दिया है। हैदर पाकिस्तान का रहने वाला था। इसके अलावा एक और आतंकी भी मारा गया है। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


वहीं, इस मुठभेड़ में  सीओ 21-आरआर कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, पुलिस सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन शहीद हो गए।
 


पुलिस के अनुसार हंदवाड़ा के चंजी मोहल्ला में शनिवार को दोपहर बाद मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकी घटनास्थल से फरार न हो जाएं, इसके लिए सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। रिहायशी इलाका होने के चलते सुरक्षाबल एहतियात के साथ कार्रवाई कर रहे थे। वहीं, मुठभेड़ शुरू होने के बाद से हंदवाड़ा में इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद है।

सैन्य अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर कि आतंकवादी कुपवाड़ा जिले के चंजी मोहल्ला, हंदवाड़ा में एक घर में लोगों को बंधक बना रहे हैं, सेना और जेके पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था।

विज्ञापन


सेना के पांच और जेके पुलिस के एक जवान ने फंसे लोगों को निकालने के लिए उस घर में प्रवेश किया। सेना और पुलिस की टीम ने सफलतापूर्वक लोगों को निकाल लिया। हालांकि इस दौरान टीम को आतंकवादियों ने निशाना बनाया। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें