आल इंडिया अंतर जोनल यूनिवर्सिटी हैंडबाल चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग फाइनल मुकाबले में बुधवार को मेजबान जम्मू यूनिवर्सिटी की टीम पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के साथ होगी। वहीं, पुरुष और महिला वर्ग हैंडबाल फाइनल मुकाबले के लिए पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, जम्मू यूनिवर्सिटी ने अपने अपने क्वार्टर फाइनल जीतकर फाइनल में भिड़ेंगे।
मंगलवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में जम्मू यूनिवर्सिटी और एलएनआईपीई ग्वालियर के मध्य खेले गए मुकाबले के दौरान जम्मू यूनिवर्सिटी ने 35-28 अंकों से जीत दर्ज की। वीबीएसपीयू जौनपुर और आरटीएमएनयू नागपुर के बीच हुए मुकाबले के दौरान आरटीएमएनयू नागपुर ने मुकाबले को 47-42 अंकों से जीत लिया।
जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और सोलापुर यूनिवर्सिटी के बीच हुए मुकाबले में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को 37-30 अंकों से जीत मिली। वहीं पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के बीच हुए मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने 25-10 अंकों से जीत दर्ज की।
जबकि पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू यूनिवर्सिटी और आरटीएमएनयू नागपुर के बीच हुए मुकाबले के दौरान जम्मू यूनिवर्सिटी ने 32-26 अंकों से जीत हासिल की। जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के बीच हुए मुकाबले के दौरान पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने 28-24 अंकों से जीत दर्ज की।