फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल महिला हैंडबाल टीम के हौसले बुलंद

Tue, 18 Nov 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय में चल रही आल इंडिया हैंडबाल अंतर जोनल यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप मुकाबले खेलने केरल राज्य से आई कन्नौर यूनिवर्सिटी से महिला टीम के हौसले बुलंद हैं। हालांकि यहां के मौसम के बारे में उनसे पूछे जाने पर बताया कि यहां पर ज्यादा सर्दी है।
विज्ञापन


फिर भी कन्नौर यूनिवर्सिटी की महिला खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं और नागपुर यूनिवर्सिटी को पराजित करने में उन्हें कामयाबी मिली। कैप्टन निमिषा ने बताया कि उनकी टीम के हौसले बुलंद हैं। स्वर्ण पदक लेकर जाना चाहती है, जिसके लिए वह हर मुकाबले को गंभीरता से और लक्ष्य हासिल करने के लिए खेलेंगी।

वहीं इस टीम में होनहार खिलाड़ी रंजनी ने बताया कि वह नौवीं कक्षा से ही हैंडबाल खेल रही हैं और आगे खेलती रहेंगी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम जम्मू में आल इंडिया हैंडबाल चैंपियनशिप मुकाबले के  लिए पहली बार आई है। यह उनके लिए खुशी का मौका है और यहां का मौसम ठंडा है, जिसे सुबह-सुबह सहन करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें