फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Search Operation Poonch: सुरनकोट में नाले से मिला हैंड ग्रेनेड, बन निरोधक दस्ते ने विस्फोट कर नष्ट किया

Mon, 26 Sep 2022 08:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

पुंछ में सोमवार सुबह करीब 9.40 बजे गांव फजलाबाद में लोगों ने एक नाले में पड़ा हैंड ग्रेनेड देखा। इसके बारे में क्षेत्र में मौजूद एसओजी को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दस्ते ने बम को निष्क्रिय कर दिया। 
विज्ञापन
हैंड ग्रेनेड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरनकोट के गांव फजलाबाद में सोमवार को नाले से हैंड ग्रेनेड मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एसओजी के जवानों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर पुलिस और सेना के साथ तलाशी अभियान चलाया। इस बीच सेना के बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को हटा कर सुरक्षित स्थान पर विस्फोट कर नष्ट कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 9.40 बजे गांव फजलाबाद में स्थानीय लोगों ने एक नाले में पड़ा हैंड ग्रेनेड देखा। इसके बारे में क्षेत्र में मौजूद एसओजी को जानकारी दी। लोगों ने कहा कि इस ग्रेनेड के संपर्क में कोई आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

गनीमत रही कि समय रहते इसे देख लिया गया। इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना कि मामले की जांच चल रही है। इससे पहले सांबा जिले सीमावर्ती क्षेत्र रिगाल और जम्मू के परगवाल में खेतों में काम करते मिले दो मोर्टार शेल को सैन्य जवानों ने कब्जे में लेकर नष्ट कर दिया है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर के समय सांबा जिले के रिगाल गांव में एक किसान खेत से मोर्टार शेल मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सेना बम निरोधक दस्ते ने उसे नष्ट कर दिया। उधर, जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में भी शनिवार को खेत में गड्ढा करते समय मोर्टार शेल मिला।

सूचना के बाद बीएसएफ और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उस जगह को घेर लिया। बाद में बम निरोधक दस्ते ने शेल को निष्क्रिय कर दिया। बताया जा रहा है कि ये पाकिस्तान द्वारा की गई गोलाबारी के समय गिरा था, जो फटा नहीं था। यह मोर्टार शेल 82 एमएम का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें