आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में खलल डालने पिछले सप्ताह कई कोशिशें की। आशंका है की आतंकी आने वाले दिनों में और हमले कर सकते हैं। एक वेबसाइट ने पाकिस्तानी कट्टरपंथी नेता हाफिज सईद और कश्मीर अलगाववादी नेता यासीन मालिक की फोन पर रिकॉर्ड हुई बातचीत के हवाले से दावा किया है की दोनों नेता चुनावो में और हमले करने की सज़िश रच रहे हैं।
उल्लेखानीय है की पिछले सप्ताह जम्मू के अरनिया, श्रीनगर के लाल चौक और एलओसी के पास पुंछ में आतंकी हमला हुए थे।
वेबसाइट वन इंडिया ने दावा किया है कि खुफिया एजेंसियों ने हाफिज सईद और यासीन मलिक के बीच हो रही कॉल को रिकॉर्ड किया है जिसमें कई चौकानें वाली बातें सामने आई हैं। बातचीत में हाफिज सईद यासीन मलिक से चुनाव में हो रहे भारी मतदान को रोकने के लिए कह रहा है ताकि रियासत में एक स्थिर सरकार न बन सके। यह काल 18 नवंबर को पाकिस्तान से की गई है।
'कुछ ऐसा करो, दिल्ली तक हिल जाए'
वेबसाइट के मुताबिक हाफिज सईद फोन पर यासीन मलिक से कहता है, 'हेलो यासीन भाई, सलाम वाले कूं'। यासीन मलिक, 'वाले कूम अससलाम'।
वेबसाइट जिस व्यक्ति को यासीन मालिक होने का दावा कर रही है, वह उसके बाद फोन करने का मकसद पूछता है। हाफिज कहता है, 'कश्मीर में नई हुकूमत बनने जा रही है, जो हम नहीं चाहते हैं।' यासीन पूछता है कि, बताइए हमें क्या करना होगा। हाफिज कहता है कि, पीओके के साथियों के साथ मिलकर चुनाव में ऐसी घटना को अंजाम दिया जाए कि दिल्ली तक हिल हाए।
यासीन पूछता है कि, बच्चों का क्या होगा? हफिज कहता है कि, जो कहो वह मिल जाएगा, जितने पैसे चाहिए मिल जाएंगे, तुम्हारा वेतन भी बढ़ा दूंगा।
हाफिज के वेतन बढ़ाने के ऑफर पर यासीन कहता है कि, हां वेता तो बढ़ना चाहिए, अब यहां पर काम करना बेहद मुश्किल हो गया है।
'सभी बच्चों को कांफीडेंस में लेना होगा'
यासीन के वेतन बढ़ाने के मसले पर हाफिज कहता है, तो यह पक्का रहा। आप चुनाव में खलल डालने की तैयारी करो, बाकी सब मुझ पर छोड़ दो, मैं वादा करता हूं आपका वेतन बढ़ जाएगा।
यासीन कहता है, ओके, मैं सोचकर बताता हूं आगे क्या और कब करना है। कुछ देर के लिए हाफिज शांत रहता है। यासीन कहता है, भाईजान, कुछ बोल नहीं हरे, खैर आपका काम हो जाएगा। आप हैं कहां आजकल?
हाफिज बताता है कि बस यहीं तुम्हारे पड़ोस (पीओके) में बैठा हूं। यासीन इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहता है, तब तो बहुत अच्छा है, सबसे संपर्क जल्दी और आसानी से हो जाएगा।
हाफिज कहता है, जितना तुम समझ रहे हो यह उतना आसान नहीं है, तुम्हें सभी बच्चों को कांफीडेंस में लेना होगा।
'उन्हें डराओ कि वोट डाला तो मारे जाओगे'
घाटी में भाजपा की बढ़ती पैठ पर हाफिज कहता है कि, कुछ भी हो इस बात भाजपा को सत्ता में आने से रोकना होगा, चाहे कुछ भी करना पड़े।
यह तभी होगा जब कम से कम वोटिंग हो। इस पर यासीन कहता है, हां पर यह होगा कैसे, पहले चरण में तो बंपर वोटिंग हुई है। हाफिज यासीन का इसका उपाय बताता है वह कहता है, हमें सिर्फ लोगों के बीच खौफ फैलाना होगा।
लोगों को यह एहसास दिलाना होगा कि अगर वह वोट डालेंगे तो उनकी जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी। यासीन कहता है, ठीक है ऐसा ही होगा।
आगे की बातचीत में हाफिज यासीन को यह समझाता है कि चुनाव में युवाओं को वोट डालने से कैसे रोका जा सकता है।
'इसमें 300 लोग तुम्हारी मदद करेंगे'
अंत में हाफिज यासीन से कहता है, युवाओं को यह विश्वास दिलाओ कि भारत सरकार उनके लिये कुछ नहीं करने वाली है। न ही कुछ कर सकती है। यहां में सिर्फ आर्मी का राज़ चलेगा और वो कश्मीरियों के खिलाफ होगा। सिर्फ पाकिस्तान ही है, जो उनके दर्द को समझ सकता है, भारत नहीं।
युवाओं के लिये यह जरूरी है कि वो वोट नहीं करें। यहां लोकतंत्र नहीं आना चाहिए। इस पर यासीन कहता है कि, जिस युवा को वोट देने से रोकोंगे, वह भी तो इसके बादले कुछ मांग करेगा। हाफिज कहता है, युवाओं से कहो कि वोट न देने के बदले उन्हें बड़ा रिवार्ड दिया जाएगा।
किसी भी तरह चुनाव सफल होने से रोकना होगा। यासीन अंत में कहता है, मैं अपना काम करता हूं आप अपना करें। हाफिज कहता है, तुम चिंता मत करो, हमारे 300 आदमी तैयार हैं जो किसी तरह कश्मीर में दाखिल होकर तुम्हारी मदद करेंगे।