पुंछ। जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पुंछ रावलाकोट सड़क के किनारे स्थित अंतिम गुरुद्वारा यादगार संत भाई बहादुर सिंह में आठ जून से एक महीने तक चलने वाले वार्षिक गुरुमत समागम का शुभारंभ किया जाएगा।
इसको लेकर गुरुवार प्रबंधन समिति के सदस्यों ने जम्मू कश्मीर सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष हरचरण सिंह खालसा की अगुवाई में गुरुमत समागम के बारे में बताया कि आठ जून को गुरुद्वारा में गुरुग्रंथ साहिब के अखंडपाठ रखे जाएंगे, जो एक महीना तक चलेंगे। इस दौरान कई कार्यक्रम होंगे। चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। संवाद