रियासी। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान दीदार सिंह को चुना गया। इस दौरान जिला प्रबंधन कमेटी के अन्य सदस्यों को भी नामित किया गया। मंगलवार को मिनी सचिवालय में हुई औपचारिकता में जिला के तेरह में से सात सदस्यों ने दीदार सिंह का नाम जिला प्रधान के लिए सर्वसहमति के साथ प्रस्तावित किया।
इसके बाद दीदार सिंह को प्रधान पद की जिम्मेेदारी दी गई। उनके साथ कटड़ा के रविंदर सिंह को उपप्रधान, भारख के जनक सिंह को महासचिव, रविंदर सिंह को संयुक्त सचिव, करणजीत सिंह को कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप सिंह तुली को ऑलओवर इंचार्ज बनाया गया।
जिला प्रधान बनने के बाद दीदार सिंह ने कहा कि वह जिला के सभी गुरुद्वारों की जिम्मेदारी को सिख समुदाय के पूरे सहयोग से निभाएंगे। पौनी पहुंचने पर दीदार सिंह तथा कमेटी के अन्य सदस्यों का हार पहना कर स्वागत किया गया। उनके साथ सरपंच प्रकाश सिंह, पंच विकास गंदोतरा व अन्य मौजूद रहे।