फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 बार जन्म लेने के बाद भी अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा पाएगा गुपकार गठबंधन: अनुराग ठाकुर

Mon, 23 Nov 2020 01:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुपकार गठबंधन को राष्ट्र विरोधी करार देते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मढ़ और भलवाल में रविवार को भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि गुपकार गठबंधन वाले 10 मर्तबा जन्म लेने पर भी अनुच्छेद 370 की वापसी नहीं करा पाएंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ दल चीन और पाकिस्तान से मदद मांग रहे हैं। लोगों को देखना होगा कि ऐसे दलों के साथ चुनाव में क्या करना है। अनुराग ने कहा कि केंद्र की नीतियों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है। 

सीमावर्ती लोगों के लिए बंकर निर्माण किया जा रहा है। वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाई गई है। फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा मिलता है। इस अवसर पर मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी, जिला सह प्रभारी ठाकुर नारायण सिंह, प्रवक्ता अभिनव शर्मा और राजिंद्र सिंह चिब भी मौजूद थे।
विज्ञापन


अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं
भाजपा नेताओं की एक बैठक में अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा में संगठन के फैसले सर्वोपरि होते हैं। किसी स्तर पर भी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें