फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

G20 Summit: मेहमानों के स्वागत के लिए गुलमर्ग तैयार, भव्य आयोजन कराएगा खुशनुमा अहसास

Wed, 17 May 2023 10:14 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पर्यटन स्थल पर प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें खुशनुमा अहसास कराएगा। श्रीनगर से गुलमर्ग की सड़क, नारबल-गुलमर्ग एक्सिस को नया रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
G20 Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट जी20 कार्यक्रम की मेजबानी के लिए तैयार है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुलमर्ग विकास प्राधिकरण के गुलाम जिलानी जरगर ने कहा कि इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल पर प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें खुशनुमा अहसास कराएगा।

विज्ञापन


जरगर ने कहा, अप्रैल महीने में रिकॉर्ड तोड़ 1.40 लाख पर्यटकों का आगमन हुआ था। हम अक्सर घरेलू पर्यटकों के आगमन को देखते हैं, लेकिन यह भव्य आयोजन विदेशी पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करने वाला है। इस साल सबसे अधिक संख्या में विदेशी पर्यटकों के आने की उम्मीद कर रहे हैं।

आशा व्यक्त की कि प्रतिनिधिमंडल और पर्यटकों के लिए अच्छा अनुभव होगा। जरगर ने कहा, मौजूदा संरचनाओं के सौंदर्य मूल्य को बढ़ाने के लिए, फुटपाथ और मध्य मार्ग विकसित किए गए हैं, सड़कों को सुसज्जित किया जा रहा है, होर्डिंग लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


गुलमर्ग में स्वागत बोर्ड और साइनेज भी लगाए गए हैं। श्रीनगर से गुलमर्ग की सड़क, नारबल-गुलमर्ग एक्सिस को नया रूप दिया जा रहा है। जरगर ने कहा कि पर्यटन स्थल पर इस बार अप्रैल में केबल कार टिकट की बिक्री भी 1 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। यह आमतौर पर लगभग 40,000 तक हुआ करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें