फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim Day: उपराज्यपाल ने कहा- सिक्किम भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक

Wed, 17 May 2023 09:50 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उपराज्यपाल ने कहा कि पूर्वी हिमालय क्षेत्र में स्थित सिक्किम प्रकृति की समृद्धि, तीस्ता नदी की दिव्यता, झीलों की श्रृंखला और राजसी पहाड़ों में प्राचीन मठों के लुभावने दृश्यों से धन्य है।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर उप-राज्यपाल प्रशासन ने सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान प्रदेश के कलाकारों ने मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने सिक्किम राज्य के लोगों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि पूर्वी हिमालय क्षेत्र में स्थित सिक्किम प्रकृति की समृद्धि, तीस्ता नदी की दिव्यता, झीलों की श्रृंखला और राजसी पहाड़ों में प्राचीन मठों के लुभावने दृश्यों से धन्य है। सिक्किम भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है और इसे देश के पहले जैविक राज्य के रूप में भी जाना जाता है। जम्मू-कश्मीर और सिक्किम के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले साल समझौते पर हस्ताक्षर हुए है। इसमें केसर की खेती के लिए क्षमता निर्माण पर सहयोग, शोधकर्ताओं और किसानों के बीच बातचीत बढ़ाना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें