फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ स्थलों के करीब न जाएं युवा : गुलाम नबी आजाद

Sun, 02 Apr 2017 09:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर घाटी के युवाओं से आग्रह किया है कि वे मुठभेड़ स्थलों के करीब न जाएं। अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी गुलाम अहमद मीर के समर्थन में प्रचार करने आए आजाद ने कुलगाम जिले के दमहाल हांजीपोरा में कांग्रेस और नेकां की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह मुठभेड़ स्थलों में बच्चों को भेजने के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह बच्चों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जब भी मुठभेड़ होती है, तो उसके  करीब जाने से नागरिकों को भी नुकसान की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि वह अल्ला से प्रार्थना करते हैं कि स्थिति शांति रहे, क्योंकि अशांति से केवल गरीब लोगों को ज्यादा नुकसान होता है। 

उन्होंने कहा कि शांति रहे तो ही पर्यटक भी आते हैं और इस ट्रेड से जुड़े लोगों को लाभ होता है। उन्होंने कहा कि नेकां और कांग्रेस के बीच संसदीय चुनाव की दो सीटों के लिए सीट शेयरिंग गठबंधन हुआ है और दोनों सीटों पर नेकां और कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में करीब 350 सांसद सरकार के ही है। ऐसे में जम्मू कश्मीर के लोगों की आवाज संसद में उठाने के लिए जरूरी है कि विपक्ष के दो सदस्य निर्वाचित हों। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की जीत सुनिश्चित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें