फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन, दो दहशतगर्दों के छिपे होने की सूचना

Tue, 06 Apr 2021 10:45 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया है। जिसमें दो आतंकियों के घिरे होने की आशंका है। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। उक्त इलाके के सभी प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन

 

बता दें कि सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि जकूरा के गुलाब बाग इलाके में दो आतंकी छिपे हुए हैं। इसी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया है। सूत्रों का कहना है कि इलाके में दो आतंकी छिपे हुए हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी भागने में सफल न हो पाएं इसके लिए इलाके में लाइटें लगाई गई हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लापता नहीं अगवा : सीआरपीएफ जवान राकेश्वर को हमले के बाद अपने साथ लेकर गए नक्सली, अब कर रहे ये डिमांड    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें