फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता का अभाव: जम्मू नगर निगम की 14 सेवाएं ऑनलाइन, अभी तक एक भी आवेदन नहीं पहुंचा

Tue, 06 Apr 2021 07:42 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगर निगम जम्मू में 14 सेवाएं ऑनलाइन की गई हैं। लोग घर बैठे ही योजनाओं का लाभ ले सकते है मगर जागरूकता के अभाव के कारण लोग काम करवाने के लिए ऑफिस में पहुंच रहे हैं। इसके चलते नगर निगम के हर विंग में लंबी लाइनें लग रही हैं, जो कोरोना महामारी में किसी खतरे से कम नहीं है। 

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने एक सप्ताह पहले सेवाओं का आनलाइन ई-शुभारंभ किया था। इसके बाद से लेकर अब तक नगर निगम के पास ऑनलाइन काम के लिए कोई भी आवेदन नहीं आया है। अब नगर निगम पार्षदों को भी ऑनलाइन सेवाओं के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद अब पार्षद वार्डों में जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही बताएंगे योजना के लिए कैसे आवेदन करना है। 

ये भी पढ़ें- लापता नहीं अगवा : सीआरपीएफ जवान राकेश्वर को हमले के बाद अपने साथ लेकर गए नक्सली, अब कर रहे ये डिमांड    
विज्ञापन


मुकेश कुमार निवासी मुट्ठी ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र लेना है। ऑनलाइन सुविधा के बारे में जानकारी नहीं है, इसीलिए ऑफलाइन ही बनवाने आए हैं। अब पता चला है। आगे से ऑनलाइन ही आवेदन करेंगे। सरिता निवासी न्यू प्लाट ने बताया कि प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाने के लिए आवेदन किया था। कार्रवाई पूरी करने के लिए परेशानी आ रही है। अब ऑफलाइन ही प्रमाण पत्र लेने आए हैं। 

ये भी पढ़ें- नक्सली हमला: 'किसी भी तरह मेरे पति को छुड़ा लाओ' लापता कमांडो की पत्नी की रुला देने वाली विनती    

ऑनलाइन सेवाओं के लाभ के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। पार्षदों को जानकारी दी गई है अब लोगों को जागरूक करेंगे। लोग काम के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करें। घर बैठे ही काम करवाएं। -सुधीर बाली, एसीआर (अतरिक्त कार्यभार संयुक्त आयुक्त), नगर निगम

विज्ञापन

ये सेवाएं ऑनलाइन
आनलाइन सेवाओं में जन्म और मृत्यु प्रमाण, इसमें शुद्धिकरण, विभिन्न व्यापार गतिविधियों के लिए लाइसेंस और एनओसी देना, डेयरी पंजीकरण, सड़क काटने की अनुमति, नया सीवरेज कनेक्शन, पालतू कुत्तों का पंजीकरण, क्लिनिक पंजीकरण, बर्ड पेट ट्रेड जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें