फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में जल्द लागू होगा जीएसटी: डा. जितेंद्र सिंह

Sun, 02 Jul 2017 07:53 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा हैं कि जम्मू कश्मीर में भी देश के अन्य हिस्सों की तरह जीएसटी जल्द लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा इस मामले में राज्य सरकार में गठबंधन सहयोगी पीडीपी से कोई मतभेद नहीं है। वैसे भी सभी पार्टियां अब जीएसटी की अहमियत समझने लगी हैं और उम्मीद है कि वह जीएसटी लागू करने में अपना सहयोग करेगी।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा जीएसटी देश हित में हैं और उन्हें नहीं लगता कि राज्य में कोई पार्टी इसका विरोध कर पाएगी। उन्होंने कहा कश्मीर में आतंकवादियों पर सुरक्षा बलों ने पूरा दबाव बनाया हुआ हैं और आए दिन आतंकवादी मार गिराए जा रहे है। जो लोग आतंकवादियों के शुभ चिंतक बने हुए हैं उनका पर्दाफाश भी होगा।  

इससे पूर्व जम्मू गेस्ट हाउस में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत, सांसद जुगल किशोर शर्मा, एमएलसी अशोक खजूरिया आदि की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में रियासत में जीएसटी मामले पर चार जुलाई से बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र के लिए पार्टी की रणनीति के अलावा संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राम माधव समेत अन्य नेता बैठक में हुए शामिल

भाजपा महासचिव राम माधव - फोटो : File Photo
बैठक के बाद राम माधव ने कहा कि कोर ग्रुप की बैठक में हुई चर्चा पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ही पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे। सत शर्मा ने कहा कि जीएसटी रियासत में जल्द लागू हो। भाजपा यह चाहती हैं और इस पर अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कोर ग्रुप की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा हुई  और रियासत के हर क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने व मोदी सरकार के कार्यों को दर्शाने पर जोर दिया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें