जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में ग्रेनेड फटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों की माने तो दो युवक मधुमक्खी पालन का काम कर रहे थे जिस वक्त उन्हें वहां एक ग्रेनेड पड़ा मिला। उन्होंने उस ग्रेनेड से खेलना शुरू कर दिया। इस दौरान वह फट गया जिसमे दो लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक कश्मीर में कुलगाम जिले के अडिगम देवसर इलाके में रविवार शाम मधुमक्खी पालन केंद्र में एक धमाका हुआ है। इसमें एक स्थानीय निवासी साहिल अहमद भट और छत्तीसगढ़ निवासी संदीप कुमार घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए कुलगाम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मधुमक्खी पालन केंद्र में काम करते वक्त मिला था ग्रेनेड
घायलों की माने तो वह रोज की तरह मधुमक्खी पालन केंद्र में अपना काम कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गेंद नुमा चीज नजर आई। जिससे वह कुछ देर के लिए खेलने लगे इस दौरान धमाका हो गया। पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।