पुलवामा जिले के त्राल में आतंकियों ने एक पुलिस पार्टी को निशाना बना कर हमला किया है। जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने त्राल में जम्मू-कश्मीर की पुलिस पार्टी को निशाना बना कर ग्रेनेड हमला किया है।
आतंकियों के इस हमले में एक के घायल होने की खबर है। पुलिस पर हमले के बाद आतंकी मौके से भागने में कामयाब हो गए। घटना के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है।
#FLASH: Grenade attack on a police patrol party in Pulwama's Tral in Jammu and Kashmir; no loss of life reported so far. Details awaited. pic.twitter.com/KZDOjpQAGC
— ANI (@ANI) October 24, 2017