फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोपियां में आतंकियों ने युवक पर बरसाईं गोलियां

Mon, 23 Oct 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
स्कूल में आतंकी हमला - फोटो : social media
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों ने एक युवक को गोली मार दी। शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। हुर्रियत ने सिविलियन की हत्याओं की निंदा करते हुए इस गलत ठहराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को आतंकियों ने शोपियां जिले के बटामैदान गांव में मोहम्मद मकबूल खान को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे तुरंत नजदीक के अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 

पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में एनकाउंटर, सुरक्षा बलों ने मार गिराया एक आतंकी

इससे पूर्व भी रविवार को आतंकियों ने त्राल में एक महिला और बिजबिहाड़ा में उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। हुर्रियत (ग) के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने आम लोगों की हत्याओं की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं हमारी तहरीक के खिलाफ जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें