आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी को लक्ष्य कर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड फटा नहीं। बाद में बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने ग्रेनेड को निष्क्रिय किया।
घटना बीती रात की हंदवाड़ा मुख्य चौक की है, जहां पिछले दिनों कथित छेड़छाड़ के मामले में भड़की हिंसा के बाद पांच लोगों की फायरिंग में मौत हो गई थी। आतंकियों ने वहां से गुजर रहे सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग गाड़ी पर ग्रेनेड फेंका।
पुलिस के अनुसार ग्रेनेड फटा नहीं जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय किया। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया ताकि आतंकियों की धरपकड़ की जा सके।
ज्ञात हो कि गत छह जून को भी कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम में सड़क किनारे ग्रेनेड पड़ा मिला था, जिसे बाद में निष्क्रिय किया गया।