फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड हमला, इलाके में तलाशी अभियान जारी

Fri, 11 Dec 2020 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
ग्रेनेड हमला - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के नूरबाग इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर पर एक ग्रेनेड फेंका। गनीमत यह रही कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुबह छह बजकर 40 मिनट पर शिविर में ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड शिविर के बाहर फटा और इसमें एक कुत्ता मारा गया।

विज्ञापन


इससे पहले गुरुवार को कुलगाम में सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया था। हालांकि इस हमले में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। बता दें कि प्रदेश में चल रहे डीडीसी चुनावों में लोगों का उत्साह देख आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। लोगों में खौफ उत्पन्न करने और घाटी का माहौल खराब करने के लिए आतंकी इस तरह की कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः यूएई के बाजार में धूम मचाने को तैयार कश्मीरी केसर, जानिए किसे कहते हैं केसर का शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें