फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाल सब्जी मंडी के पास दो कारों को टक्कर मार दीवार से टकराया ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नरवाल सब्जी मंडी के पास बेकाबू ट्रक ने दो वाहनों को टक्कर मार दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सड़क किनारे रेहड़ी वालों ने भागकर जान बचाई। हादसा ब्रेक फेल होने से हुआ। ट्रक चालक ने पहले हॉर्न बजाकर रेहड़ी वालों को साइड में होने को कहा। इसके बाद ट्रक सामने खड़ी दो कारों से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, इसमें बैठा व्यक्ति घायल हो गया। दूसरी कार भी क्षतिग्रस्त हुई है, इसमें भी एक व्यक्ति सवार था, जिसे मामूली चोटें आई हैं। वाहनों से टक्कर के बाद ट्रक नाली में जाकर फंस गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो गए और घायलों को वाहनों से निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। यहां पर घायल शालू जम्वाल निवासी गांधी नगर और जोगेश चोपड़ा निवासी चिनौर को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गनीमत रही कि सड़क पर ज्यादा भीड़ नहीं थी। अगर सड़क पर भीड़ ज्यादा होती या फिर जाम की स्थिति होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें