श्रीनगर में आतंकियों ने शुक्रवार सुबह दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए कई मोबाइल ऑपरेटरों के ऑफिसों पर एक के बाद एक ग्रेनेड से हमला कर दिया। हादसे में अभी किसी के हतातहत होने की खबर तो नहीं है लेकिन घटना के बाद मोबाइल कंपनियों के कर्मचारी काफी सहमे हुए हैं।
वहीं चिंताजनक ये है कि अभी तक सोपोर में मोबाइल टॉवरों का हमला बनाने वाले आतंकी अब श्रीनगर में मोबाइल कंपनियों के दफ्तरों तक भी पहुंच गए हैं। वहीं हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने ट्विट कर इसे मुख्यमंत्री मोहम्मद सईद के लिए वेकअप कॉल बताया।
श्रीनगर के करन नगर इलाके में कई मोबाइल कंपनियों के ऑफिस हैं। सुबह ऑफिस खुलने के बाद कर्मचारियों का आना शुरू हुआ था, तभी 11:15 के करीब करन नगर स्थित एयरटेल और एयरसेल के ऑफिस में अज्ञात आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया।