फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: त्राल में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, सेना के कैंप को बनाया निशाना

Sun, 27 Jan 2019 02:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के त्राल में आतंकियों ने सेना के कैंप को निशाना बनाया। इस हमले में आतंकियों ने ग्रेनेड का प्रयोग किया है। फिलहाल इस हमले में किसी प्रकार के हताहत की जानकारी नहीं है। सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया हुआ है। 
विज्ञापन


गौरतल है कि इससे पहले शनिवार तड़के सेना ने श्रीनगर के खोनमोह इलाके में दो आतंकियों को मार गिराया। सेना को मिली खुफिया जानकारी के बाद यह ऑपरेशन चलाया गया था। जिसमें घिरे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी में दो आतंकी ढेर हो गए। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आतंकियों ने छह हमले किए, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें