संदिग्ध आतंकियों ने शहर के बटमालू इलाके में एक नागरिक के मकान पर ग्रेनेड फेंका। हालांकि, ग्रेनेड के न फटने की वजह से किसी प्रकार का नुकसान नहीं हो पाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रेनेड को डिफ्यूज किया। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम सवा चार बजे आतंकियों ने जुबैर अहमद भट उर्फ ताहिरी के आवास को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका।
ग्रेनेड आवास के परिसर में गिरा, लेकिन फट नहीं पाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।