फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामाः त्राल में पंच के घर ग्रेनेड हमला, तीन आतंकी गिरफ्तार

Sun, 25 Nov 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ग्रेनेड हमला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पुलवामा जिले में आतंकियों ने पंच के घर ग्रेनेड हमला किया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। शनिवार को पाडिबल इलाके के दिवर गांव के सुरिंदर सिंह के घर आतंकियों ने हेंड ग्रेनेड दागा। जो दीवार से टकराकर घर से दूर फटा। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। सुरिंदर और उनकी पत्नी सुमीट कौर ने पंच के लिए पाडिबल और दिवर से नामांकन किया था। दोनों निर्विरोध विजयी हुए। त्राल में सियासी नेताओं पर चौबीस घंटे के भीतर दो ग्रेनेड हमले हो चुके हैं। ब्यूरो


पिछले कई महीनों से सक्रिय तीन आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ताहिर अहमद खान निवासी चंदीग्राम, हरिस मुश्ताक खान निवासी वथूर बडगाम और आसिफ सुहेल नदाफ निवासी रैना वाड़ी के रूप में हुई है। तीनों से पूछताछ की जा रही है, हालांकि पुलिस ने आतंकियों के गिरफ्तार होने की पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार दो अन्य लोगों को पिस्टल और ग्रेनेड के साथ श्रीनगर में दबोचा गया। पुलिस स्टेशन कोठीबाग के तहत टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर श्रीनगर से दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों को कारगो पुलिस स्टेशन श्रीनगर में पूछताछ के लिए रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें