फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: शहर में संक्रमण का ग्राफ बढ़ा, इस बार रेलवे स्टेशन पर नहीं बनाए गए आइसोलेशन कोच

Wed, 12 May 2021 02:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगर प्रदेश सरकार की ओर से आइसोलेशन कोच की मांग आती है तो हम उस पर काम करेंगे।
विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर में पिछले वर्ष तुलना में इस बार कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसके बावजूद इस बार रेलवे स्टेशन पर आइसोशेलशन कोच नहीं बनाए गए हैं। जबकि पिछले वर्ष रेलवे ने छह आइसोशेलन कोच बनाए थे। हालांकि, उनका उपयोग नहीं हुआ था। 

विज्ञापन


शहर में जिस तरह संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है, उसको देखते हुए प्रशासन को रेलवे स्टेशन पर भी आइसोलेशन कोच बनाने की प्रक्रिया पर काम करना चाहिए, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। जम्मू रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में लगातार गिरावट आई है।

ट्रेनों में फिल्हाल अभी यात्रियों की संख्या संतोषजनक है, लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे आने वाले दिनों में इस ट्रेन के परिचालन को बंद कर सकता है। फिरोजपुर मंडल ने बनिहाल-बारामुला ष्ट की सात जोड़ी ट्रेनों को 16 मई तक रद्द किया है।
विज्ञापन


रेलवे निदेशक जम्मू सुधीर सिंह ने कहा कि प्रतिदिन ट्रेनों में सफर करने वाली यात्रियों की निगरानी की जा रही है। ट्रेन में सफर करने वाली यात्रियों की संख्या में कमी आई है और अगर यह कमी बरकार रही है तो आने वाले दिनों में इस ट्रेन को रद्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें