फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में बढ़े साइबर क्राइम के मामले, ओटीपी पूछ कर रहे धोखाधड़ी

Wed, 12 May 2021 01:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

साइबर पुलिस स्टेशन कश्मीर जोन को पिछले एक महीने में कई शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में इन दिनों साइबर क्राइम के मामले बढ़े हैं। ओटीपी पूछकर धोखाधड़ी की जा रही है। एक शिकायतकर्ता को यूपीआई से दो लाख रुपये का चूना लगाया गया। हालांकि, साइबर पुलिस की सजगता से रुपये जाने से बच गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने एयर एशिया एयरलाइंस कॉल सेंटर पर फोन किया। वह अपने टिकट को रद्द कर पैसा वापस चाहता था। जब उसने एक कस्टमर केयर सेंटर में फोन किया तो आरोपियों ने तुरंत कॉल बैक किया और बताया कि रिफंड राशि को एक एप के माध्यम से तुरंत स्थानांतरित किया जा सकता है और उन्हें अपने सेल फोन पर एप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा।

शिकायत दर्ज करने वाले को जब लगा कि वह एक झांसे में फंस गया उसने तुरंत साइबर पुलिस स्टेशन, कश्मीर जोन, श्रीनगर से संपर्क किया और पूरी कहानी सुनाई। साइबर पुलिस कश्मीर ने तेजी से काम किया और कठोर प्रयासों से रुपये बचाने में सफल रहे। पीड़ित के दो लाख रुपयों को बचा लिया गया। इससे पहले भी ऐसे शिकायत साइबर क्राइम श्रीनगर को ऐसी शिकायत मिली जिस के बाद तुरंत करवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें