रियासी। श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से वीरवार को दशहरा पर्व जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए रावण, कुंभकरण, मेघनाद के पुतले बुधवार सुबह ही स्टेडियम में पहुंचा दिए गए थे।
विज्ञापन
बुधवार को मंडली के प्रधान संजीव खजुरिया ने बैठक की। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि दशहरा पर्व को धार्मिक सौहार्द के साथ मनाएं। प्रधान ने बताया कि दशहरा के लिए नगर के चौक चबूतरा मोहल्ले से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मुख्य बाजार बस अड्डे थापा चौक से होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम में जाएगी। जहां पर रावण कुंभकरण मेघनाद के पुतले फूंके जाएंगे। प्रधान ने सभी लोगों से अपील की कि वह शोभायात्रा में शामिल होकर इसकी शोभा बढ़ाएं। बताया कि शोभायात्रा में आतिशबाजी भी की जाएगी। संवाद