जम्मू कश्मीर में सरकर बनाने का पेंच लगातार उलझता चला जा रहा है। चुनाव परिणाम आए एक सप्ताह बीत चुका है। लेकिन किसी भी पार्टी के बीच सरकार बनाने पर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है।
इसी लगातार कांग्रेस, पीडीपी और नेकां के बीच महागठबंधन की खबर भी आ रही है। लेकिन अभी तक इस पर किसी भी पार्टी ने अपना रुख साफ नहीं किया है। महागठबंधन की चर्चाओं के बीच राज्य भाजपा के अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि पीडीपी का महागठबंधन का फॉर्मूला राज्य की जनता के साथ धोखा होगा। अगर ऐसा हुआ तो, यह भाजपा को मिले जनाधार का अपमान होगा।
जुगल किशोर ने पत्रकारों से से बात करते हुए कहा कि से बातचीत में कहा कि भाजपा को सरकार बनाने के लिए जनादेश मिला है और पार्टी यह जिम्मेदारी पूरी करेगी।