फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल को संसद में बोलने दिया होता तो सरकार का हो जाता पर्दाफाश : आजाद

Sun, 18 Dec 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को संसद में सत्तापक्ष की ओर से बोलने नहीं दिया गया। यदि उन्हें बोलने का मौका मिलता तो वह नोटबंदी पर मोदी सरकार का पर्दाफाश करते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा नोटबंदी की वजह से देश का आम आदमी जिसमें किसान, श्रमिक, पूर्व सैनिक शामिल है, भारी परेशानियां झेलने को मजबूर है। एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से कहा कि रियासत में हालात ठीक न हो पाने की वजह भाजपा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले ही कांग्रेस ने सतर्क किया था, लेकिन इसके बावजूद भाजपा ने जम्मू कश्मीर में सरकार बनाई। बीजेपी की सरकार जम्मू कश्मीर के लोगों के गले नहीं उतर पा रही है। कहा कि भाजपा काला धन की बात करती है। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा ने 20 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जबकि कांग्रेस ने 400 से 500 करोड़ ही चुनाव में खर्च किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'दिन में सौ सवाल करते हैं केजरीवाल'

गुलाम नवी आजाद - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल दिन में सौ सवाल करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी से राहुल गांधी की अगुवाई कांग्रेस नेताओं की मुलाकात में कोई सरकारी फैसला नहीं हुआ। न ही किसानों का कर्जा माफ करने के अलावा अन्य किसी विषय पर वार्ता हुई। प्रधानमंत्री ने भी कोई विषय नहीं छेड़ा।

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर प्रदेश के किसानों की ओर से भरकर भेजे गए दो करोड़ फार्म का हवाला देते हुए उनकी आर्थिक तंगहाली को देखते हुए कर्ज माफी करने की अपील की और इस बाबत ज्ञापन सौंपा।

अगस्ता हेलीकाप्टर मामले में राबर्ट वाडरा के नाम संबंधी सवाल पर आजाद ने कहा देश के हालात से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा इस तरह के हथकंडे अपनाती रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए सरकार ने ही अगस्ता मामले पर जांच शुरू करवाई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें