फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 करोड़ में हाईटेक होगा अमर सिंह कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उच्च शिक्षा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे का विकास सरकार की पिछले पांच साल के कार्यकाल में प्राथमिकता में रही।
विज्ञापन


इस अवधि में राज्य के विभिन्न कालेजों और विश्वविद्यालयों में अतिरिक्त एवं नये भवनों का निर्माण कार्य भी पूरा किया गया।

श्रीनगर के ऐतिहासिक अमर सिंह कालेज में आधुनिक सभागृह का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यह बातें कहीं। इस प्रोजेक्ट पर 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी।
Trending Videos

छात्रों को बेहतर वातावरण मिले

उमर ने कहा कि राज्य सरकार की कमान संभालने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के विस्तार और इस क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने को बाकायदा प्राथमिकता दी।

कालेजों और विश्वविद्यालयों में लेक्चर हाल, सभागृह और प्रयोगशालाओं के निर्माण पर जोर दिया गया। कुछ नये कालेजों के भवनों का निर्माण कार्य पूरा किया गया, कुछ कालेजों के भवनों का निर्माण कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मानकों के मुताबिक इन्फ्रास्टक्चर और बेहतर गुणवत्ता पर आधारिक शिक्षा संबंधी सुविधाओं से छात्रों को बेहतर वातावरण मिलता है।
विज्ञापन

2015 में पूरा होगा सभागृह

शहर के अमर सिंह कालेज में बनने वाले सभागृह का काम अगस्त 2015 में पूरा होगा।

इसमें पांच सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था के अलावा ग्राउंड फ्लोर में अकादिमक सेक्शन, दूसरे फ्लोर पर कंट्रोल रूम बनेग।

उच्च शिक्षा मंत्री मोहम्मद अकबर लोन, विधायक नासिर असलम वानी, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव शेख मुश्ताक अहमद आदि इस मौके पर मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें