फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के सवाल पर क्या बोले सीएम मुफ्ती, पढ़िए खबर

Thu, 19 Mar 2015 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत के पढ़े-लिखे और कुशल युवा बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाने के लिए अब एजेंसियां समय सीमा के अंदर निष्पक्ष भर्ती करेंगी। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने कहा कि सरकार प्राइवेट सेक्टर को भी इस संबंध में प्रयास करने को कहेगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी मुहैया करवाई जा सके।
विज्ञापन


विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सोनावरी से विधायक मोहम्मद अकबर लोन के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी सरकार के लिए सबसे बड़े चुनौती है। हर स्तर पर भर्तियां निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ हों, इसके लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी।

ईदगाह के विधायक मुबारक गुल द्वारा सदन में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर पर किए गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते साल सितंबर में बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए ढांचे की मरम्मत के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि बाढ़ प्रभावित अवाम को राहत प्रदान करने के लिए कैबिनेट सब कमेटी का गठन किया गया है, जो राहत कार्य तेजी से करवाएगी।
विज्ञापन


रियासत के तमाम हिस्सों में बाढ़ से ध्वस्त ढांचों के पुनर्निर्माण के लिए सरकार आवश्यक फंड मुहैया करवाएगी। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्माण कार्य में फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। पुनर्वास के लिए जो फंड है, उसका उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें