फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के लिए जुटने लगे सरकारी मुलाजिम

विज्ञापन
विज्ञापन
आंदोलन के लिए एक बार फिर मुलाजिम जुटना शुरू हो गए हैं। सरकारी मुलाजिमों के अलावा कारपोरेशन के कर्मचारी भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


 जेएंडके स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने यहां सरकार पर मुलाजिमों की विभिन्न मांगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बीस अगस्त को श्रीनगर चलो का आह्वान कर दिया है। वहीं स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के कर्मचारी भी प्रबंधन और सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए आंदोलन की तैयारी में जुटे हैं।

आल जेएंडके एसआरटीसी वर्कर्स यूनियन के संभागीय महासचिव परमजीत सिंह के अनुसार हाल ही में श्रीनगर में परिवहन मंत्री की अध्यक्षता में हुई बीओडी की बैठक में कर्मचारियों के एक भी मसले को हल नहीं किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों का संयम जवाब देने लगा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मात्र 15 फीसदी डीए हमारे साथ धोखा

कारपोरेशन में वर्षों से काम कर रहे अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके अलावा पचास फीसदी की जगह केवल 15 फीसदी डीए जारी करने को कर्मचारियों के साथ धोखा बताया।

उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों की मांगों को पूरा न किया गया तो कारपोरेशन में हड़ताल शुरू करने के अलावा दूसरा र्कोई विकल्प नहीं रह जाएगा।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख आल डिपार्टमेंट क्लेरिकल स्टाफ एसोसिएशन ने जेएंडके स्टेट गवर्नमेंट इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर बीस अगस्त को श्रीनगर चलो कार्यक्रम को समर्थन का ऐलान किया है।

एसोसिएशन के प्रधान बाबू हुसैन मलिक ने कहा कि सरकार क्लर्कों समेत सरकारी कर्मचारियों की विभिन्न मांगों का हल नहीं कर रही है। ऐसे में आंदोलन की तैयारी की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें