फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: राज्यपाल वोहरा ने दिए वाहनों से लालबत्ती हटाने के आदेश

Sun, 23 Apr 2017 11:32 AM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा ने राजभवन के सभी वाहनों से लालबत्ती तथा सायरन उतारने के आदेश दिए हैं। राज्यपाल के प्रमुख सचिव ने बताया कि दिल्ली, जम्मू और श्रीनगर में सभी वाहनों से बत्ती तथा सायरन तत्काल उतारने के आदेश दिए गए हैं। यह केंद्र सरकार के फैसले के आलोक में किया गया है।  
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद गत वीरवार को ही भाजपा के सभी मंत्रियों ने अपने वाहनों से लालबत्ती उतार दी थी। पीडीपी के मंत्रियों ने फिलहाल बत्ती नहीं उतारी है। इनका कहना है कि कैबिनेट की बैठक में इस मसले पर फैसला होने के बाद कोई कदम उठाया जाएगा।

हालांकि, रियासत के डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने कहा कि एक मई से पूरी रियासत में यह फैसला लागू होगा। राजभवन के वाहनों से लालबत्ती हटने के बाद यह लगभग सुनिश्चित हो गया है कि रियासत में मंत्रियों तथा नौकरशाहों के वाहनों पर लालबत्ती नहीं रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें