फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे राज्यपाल, राज्य में शांति और समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Fri, 30 Nov 2018 09:06 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देकर प्रार्थना की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शुक्रवार को वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी देकर राज्य की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने तीर्थयात्रियों के लिए श्राइन बोर्ड की तरफ से स्थापित बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेते हुए यात्रियों के लिए उचित व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया। तीर्थयात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधा, पानी, बिजली की आपूर्ति, स्वच्छता, सफाई, सुरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


भवन और वास्तुकला स्कूल नई दिल्ली द्वारा तैयार भवन और विस्तारित श्राइन क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। राज्यपाल ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोर्ड सिमरन दीप सिंह को योजनाबद्ध और समग्र तरीके से यात्रियों के लिए आधारभूत सुविधाओं की स्थापना के लिए मास्टर प्लान को अमल में लाने को सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने तीर्थयात्रियों के लिए ऑन-फ्लोर मुफ़्त आवास सुविधाएं प्रदान करने के लिए दुर्गा भवन की शीघ्र योजना और निर्माण पर जोर दिया। राज्यपाल को बताया गया कि भवन-भैरव यात्री रोपवे परीक्षण से गुजर रहा है। इस अवसर पर श्राइन बोर्ड के सदस्य बीबी व्यास आदि मौजूद रहे। 

सफाई कर्मियों के लिए ढाई दिन का वेतन 
राज्यपाल ने तीर्थयात्रियों को स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने और हाल ही में राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छतम धार्मिक स्थान पुरस्कार जीतने के लिए सफाई कर्मचारियों और उनके पर्यवेक्षकों की टीम की सराहना की। उन्होंने सफाई कर्मियों के लिए विशेष एक बार प्रोत्साहन के रूप में अतिरिक्त ढाई दिन का वेतन घोषित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे उन्हें यात्रियों को अपनी सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें