फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले, स्थानीय मुस्लिम करते हैं अमरनाथ यात्रा का सुचारू संचालन

Mon, 01 Jul 2019 02:11 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि गत वर्षों के दौरान अमरनाथ यात्रा का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने में स्थानीय मुस्लिमों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी यात्रा सफल रहेगी। सरकार वार्षिक यात्रा के सुरक्षा पहलू देखती है जबकि इसका आयोजन स्थानीयों के सहयोग से होता है। 
विज्ञापन


जहांगीर चौक फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यात्रा की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और हम उसकी देखरेख कर रहे हैं। पुलिस या सेना यात्रा का संचालन नहीं करती। कई वर्षों से अमरनाथ यात्रा का आयोजन कश्मीर के लोगों विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों द्वारा किया जा रहा है। यात्रा उनके सहयोग से होती है। 

उन्होंने कहा कि यदि हम सभी साथ मिलकर काम करे तो वह सफल होगी। यह पूछे जाने पर कि अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद क्या केंद्र की कश्मीर नीति में बदलाव दिखेगा तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी तक ऐसा कुछ नहीं दिखा है, लेकिन उनका सफल नेतृत्व है। उन्होंने जो भी कार्य हाथ में लिया है वह उसमें सफल रहे हैं। इससे पहले राज्यपाल ने जहांगीर चौक फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें