फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उमर की वजह से लगा कश्मीर में राज्यपाल शासन'

विज्ञापन
विज्ञापन
19 जनवरी से पहले रियासत में राज्यपाल शासन के लिए भाजपा विधायक लाल सिंह ने नेशनल कांफ्रेंस के कार्र्यकारी प्रधान एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जिम्मेदार ठहराया है। सिंह का कहना है कि अगर उमर कार्यवाह मुख्यमंत्री पद से न हटते तो फिलहाल रियासत में राज्यपाल शासन की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन


जम्मू में सोमवार को पत्रकार वार्ता में लाल सिंह ने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सरकार गठन के लिए पीडीपी समेत कई दलों से बातचीत कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही रियासत में लोकतांत्रिक सरकार का गठन होगा।

बसोहली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक एवं पूर्व सांसद ने इस अवसर पर कहा कि पाकिस्तान की गोलाबारी की वजह से करीब पांच हजार सीमांत ग्रामीणों को पलायन करना पड़ा है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पलायन में बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

उन्होंने कहा कि पलायन में लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। पिछले काफी अर्से से ऐसी हालत बनती आई है।

उन्होंने कहा कि पांच मरले जमीन का कदम तो स्वागत योग्य है, लेकिन अच्छा होगा कि सरकार सीमांत ग्रामीणों के लिए कश्मीरी पंडित विस्थापितों की तर्ज पर टाउनशिप तैयार करे, जहां पर शिक्षण संस्थानों से लेकर स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सभी सुविधाएं उपलब्ध हों।

उन्होंने कहा कि वह इस बाबत राज्यपाल एनएन वोहरा के अलावा भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से भी आग्रह करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें