फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मंत्री का बयान, कहा- जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन के आसार नहीं

Fri, 16 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कश्मीर में हालात सामान्य होने की तरफ बढ़ रहे हैं। कश्मीर में हालात जल्द सामान्य होंगे।
विज्ञापन


पाक और अलगाववादियों के गठजोड़ का पर्दाफाश होगा। पाकिस्तान और अलगाववादियों से निपटने में मोदी सरकार पूरी तरह सक्षम है। 

धानमंत्री नरेंद्र मोदी से रियासत के राज्यपाल की मुलाकात के कयास लगाना ठीक नहीं है। राज्यपाल की मुलाकात सामान्य थी। राज्यपाल शासन के आसार नहीं है।

पीडीपी सांसद तारिक हमीद कर्रा के पार्टी और संसद सदस्य के रूप में इस्तीफा देने का पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कटड़ा में पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन यहां पहुंचे सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार मजबूत है। 
विज्ञापन

आतंकवाद राष्ट्र के लिए बड़ी चुनौती

कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता - फोटो : Amar Ujala
वहीं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री बाली भगत ने राष्ट्र के समक्ष चुनौतियां विषय पर व्याख्यान में आतंकवाद को बड़ी चुनौती करार दिया।

उन्होंने कहा देश के भीतर और बाहर ऐसी देश विरोधी ताकते हैं, जिनसे राष्ट्रवाद से समझौता किए बिना निपटा जा रहा है। देश सुरक्षित हाथों में है और चुनौतियों से निपटने का काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि पाक समर्थित आतंकवाद, नक्सलवाद से निपटने के लिए पूरे देश को एकजुट होना होगा।

दिन के आखिरी सत्र में पुरुषोत्तम दधीचि ने वैचारिक परिवार जिसमें संघ, भाजपा, विहिप आदि के रिश्तों का उल्लेख किया। आरएसएस के गठन और इसके पीछे के इतिहास के बारे भी नेताओं को जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें