फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू प्रकरणः राज्यपाल ने की कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा की मांग, प्रकाश जावड़ेकर से की सीधी बात

Tue, 16 Oct 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Governor Satyapal Malik - फोटो : फाइल
विज्ञापन
एएमयू विवाद के गहराने के बाद रियासत के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावेडकर से बात कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों की पढ़ाई बाधित न होने पाए। उन्होंने एएमयू के वाइसचांसलर प्रो. तारिक मंसूर से भी बात की। राज्यपाल ने तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करने को कहा ताकि वहां अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों को सुरक्षित माहौल मिल सके।
विज्ञापन


राजभवन प्रवक्ता के अनुसार राज्यपाल ने मंगलवार को दोनों से आग्रह किया कि इस मसले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। साथ ही कश्मीरी छात्रों की पढ़ाई में किसी प्रकार का व्यवधान न उत्पन्न हो। उन्हें सुरक्षित तथा शैक्षिक माहौल में अपनी पढ़ाई जारी रखने की अनुमति मिले। ज्ञात हो कि रिसर्च स्कालर से आतंकी बने मन्नान वानी के मारे जाने के बाद उत्पन्न हालात से विश्वविद्यालय में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने देशविरोधी नारेबाजी के आरोप में तीन कश्मीरी छात्रों को निलंबित कर दिया है। कश्मीरी छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि कश्मीरी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो 1200 कश्मीरी छात्र सर सैय्यद दिवस पर 17 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें