फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में मतदान से पहले पोलिंग बूथ पर हमला, सुरक्षाबलों ने भीड़ को खदेड़ने के लिए छोड़ी आंसू गैस

Tue, 16 Oct 2018 03:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
सौरा स्थित मतदान केंद्र पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निकाय चुनाव के चौथे व आखिरी चरण के लिए मंगलवार को मतदान से ठीक पहले सोमवार की रात उपद्रवियों ने सौरा स्थित मतदान केंद्र पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने भारी पथराव करते हुए आगजनी भी की। इससे इलाके में रात दो बजे तक तनाव की स्थिति बनी रही। पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। तनाव को देखते हुए श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट की स्पीड घटा दी गई है।

विज्ञापन


श्रीनगर नगर निगम के वार्ड नंबर 69 सौरा में मंगलवार को मतदान होना है। सोमवार की रात लगभग 10 बजे अचानक काफी संख्या में उपद्रवी सौरा में बने रमजान मेमोरियल स्कूल मतदान केंद्र पर पहुंचकर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। इसके बाद अराजक तत्वों ने आगजनी शुरू कर दी। इसके बाद तनाव बढ़ गया। सूत्रों का कहना है कि आंचार इलाके के लोगों ने पहुंचकर पथराव किया। इस मतदान केंद्र से सटा हुआ ही अहमदनगर इलाके में महिला अलगाववादी आसिया अंद्राबी का गढ़ है।

चौथे चरण में केवल घाटी में पडेंगे वोट
चौथे चरण में केवल घाटी में वोट पड़ेंगे। श्रीनगर और गांदरबल जिले के 37 वार्डों में चुनाव होगा जिसके लिए 156 प्रत्याशी मैदान में हैं। श्रीनगर के वार्ड नंबर 41 मकदूम साहिब के बछीदरवाजा मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान होगा। अलगाववादियों के बंद और बहिष्कार के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने बताया कि मतदान सुबह छह से शाम चार बजे तक होगा।
विज्ञापन


कुल 250794 मतदाता हैं। 308 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। गांदरबल म्युनिसिपल कमेटी के 17 में से 12 वार्डों के लिए मतदान होगा। श्रीनगर नगर निगम के 25 में से 24 वार्डों पर 241043 मतदाता कुल 295 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। गांदरबल में 38 व श्रीनगर में 113 प्रत्याशी मैदान में हैं। गांदरबल में पांच व श्रीनगर में एक प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं। कुल 8 निकायों के 132 वार्ड में से 44 पर किसी ने भी पर्चा नहीं भरा है। 52 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
 
मतगणना 20 को
पूरी रियासत में मतगणना 20 अक्तूबर को होगी। दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद है। सभी जिला मुख्यालयों पर गिनती होगी। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें