फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड भूस्खलन में कश्मीरी श्रमिकों की मौत पर राज्यपाल ने जताया शोक, देंगे मुआवजा

Sun, 23 Dec 2018 04:12 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सत्य पाल मलिक - फोटो : PTI
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने उत्तराखंड में सभी मौसम में प्रयोग किए जा सकने वाले चार धाम निर्माण स्थल के नजदीक एक भूस्खलन में सात कश्मीरी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं जताते हुए पीड़ितों के निकटवर्ती परिजन को दो-दो लाख मुआवजा देने की घोषणा की है।    

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार को भूस्खलन में जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में उरी के कम से कम सात श्रमिक मारे गये जबकि तीन अन्य घायल हो गये और एक अन्य लापता है।    

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने राज्य प्रशासन से शोकसंतप्त परिवारों को सभी संभावित सहयोग मुहैया कराने और शवों को कश्मीर स्थित पैतृक स्थानों तक तत्काल लाने के लिए उत्तराखंड सरकार के साथ संपर्क में रहने को कहा है। यह हादसा बांसवाड़ा के निकट ऊखीमठ इलाके में ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब 12 बजे हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें