राज्यपाल एनएन वोहरा रियासत का राजकाज संभालने के अगले ही दिन रविवार को पाक गोलाबारी से विस्थापित लोगों के शिविरों में गए। कठुआ और सांबा जिले में बने शिविरों का दौरा कर उन्होंने नापाक गोलों के कारण विस्थापितों की तरह जिंदगी गुजार रहे लोगों का दुख दर्द सुना।
समस्याएं जानकर हर प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के मातहतों को निर्देश दिए ताकि कड़ाके की इस ठंड में लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
राज्यपाल ने हीरानगर हायर सेकेंडरी स्कूल और चीची माता मंदिर सांबा में बने शिविरों में रह रहे विस्थापितों के लिए खाने पाने तथा दवाई की व्यवस्था करने को कहा। हिदायत दी कि इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।