फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखरोट उद्योग को समर्थन देगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। ड्राई फ्रूट एसोसिएशन कुपवाड़ा ने उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी से मुलाकात की और कश्मीर में अखरोट उद्योग की चुनौतियों की जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उच्च उपज देने वाली और रोग प्रतिरोधी अखरोट की किस्मों को विकसित करने के लिए तकनीकी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने अध्यक्ष हाजी बहादुर खान के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी सभी शिकायतों और मुद्दों का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। उमर अब्दुल्ला सरकार अखरोट उत्पादकों के हितों की रक्षा करने और स्थानीय स्तर पर उगाए जाने वाले अखरोट की खपत को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार अखरोट उद्योग को समर्थन देने के लिए हर संभव कदम उठाएगी, क्योंकि यह कश्मीर में हजारों किसानों की आजीविका का साधन है।
ड्राई फ्रूट एसोसिएशन कुपवाड़ा के अध्यक्ष हाजी बहादुर खान ने बताया कि अखरोट उद्यम के सामने कई चुनौतियां है। इसके लिए हम उपमुख्यमंत्री से मिले थे। हमने जीएसटी से राहत की मांग की है। हाई क्वालिटी के अखरोट के उत्पादन और इसको बेचने के लिए मदद मांगी है। हमें समाधान का भरोसा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें