कोठियां के दुर्गा मंदिर में हुए भंडारे में पहुंचे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। तहसील के कोठियां क्षेत्र में स्थित दुर्गा माता मंदिर में शुक्रवार को श्रीरामचरितमानस का पाठ किया गया। इसके समापन पर सुबह कंजक पूजन करने के बाद दोपहर को भंडारा किया गया। इसमें पहुंचकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शिवखोड़ी मार्ग पर आने-जाने वाले यात्रियों के वाहनों को भी रोक कर प्रसाद बांटा गया। मंदिर कमेटी के सदस्य बाबूराम, मुबारक सिंह, रितु शर्मा, पंकज शर्मा ने बताया कि माता के मंदिर में गांव वालों की विशेष आस्था है। गांव वालों के सहयोग से हर वर्ष माता के मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। इसमें हर साल एक दिवसीय रामायण पाठ किया जाता है ताकि गांव में किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो और भगवान सबका मंगल करे। संवाद