फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को घर बनाकर देगी सरकार

Mon, 28 Jul 2014 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में बारिश के बाद आई बाढ़ से तबाह हुए इलाकों का पूर्ननिर्माण सरकार कराएगी। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा भी दिया जाएगा। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरान करने के बाद योजना विकास श्रम एवं रोजगार मंत्री अजय सढ़ोत्रा ने यह घोषणा की।
विज्ञापन


उनके साथ चीफ इंजीनियर एचसी जैरथ के अलावा बाढ़ नियंत्रण, रेवन्यू, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी मौजूद थे। टीम ने मढ़ विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गांवों मैरा मंडलीक, दातरयाल, मढ़ बाग, काजी टोकड़ियां, जाफरेचक्क, गाई, चन्नोचक्क आदि का दौरा कर सरकारी और निजी जायदाद को बाढ़ से पहुंचे नुकसान का जायजा लिया।

मंत्री ने अधिकारियों से नुकसान का पूरा ब्योरा बना कर सौंपने को कहा, जिससे लोगों को तुरंत राहत दी जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार मुश्किल वक्त में पीड़ितों के साथ है। लोगों के पुनर्वास को लेकर सरकार पूरी कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री खुद इस कार्य को देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें