फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, एक दर्जन से ज्यादा अफसरों के तबादले

Sun, 16 Oct 2016 04:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीएम और ड‌िप्टी सीएम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रियासती सरकार ने पुलिस तथा प्रशासन में व्यापक फेरबदल किए हैं। आठ आईएएस और आठ केएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। कई जिलों के पुलिस प्रमुख बदले गए हैं। कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशक शाह फैसल को स्टेट पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन का एमडी बना दिया गया है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि फैसल द्वारा फेसबुक पर की गई टिप्पणी ‘बंद स्कूलों का निदेशक’ के बाद उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैबिनेट में फेरबदल संबंधी फैसले की अधिसूचना शनिवार को जारी की गई। आईएएस अफसर तथा वित्त विभाग के ब्यूरो आफ पब्लिक इंटरप्राइजेज के चेयरमैन प्रमोद कुमार जैन को कृषि उत्पादन विभाग में वित्तीय आयुक्त बनाया गया है। अब तक इस पद पर रहे संदीप कुमार नायक को जीएडी में भेजा गया है। जीएडी के कमिश्नर सेक्रेटरी गज्जनफर हुसैन को श्रम एवं सेवायोजन विभाग में इसी पद पर भेजा गया है।

समाज कल्याण विभाग की कमिश्नर सेक्रेटरी सरिता चौहान को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक इस पद का अतिरिक्त चार्ज गज्जनफर हुसैन के पास था। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी निर्मल शर्मा को कमिश्नर आफ इन्क्वायरीज बनाया गया है।
विज्ञापन

कई प्रमुख विभागों के अधिकारियों का तबादला

ट्रांसफर - फोटो : demo pic
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सेक्रेटरी खुर्शीद अहमद शाह का तबादला इसी पद पर जीएडी में किया गया है। कमिश्नर आफ इन्क्वायरीज सज्जाद अहमद खान को समाज कल्याण विभाग में सचिव बनाया गया है।

स्टेट पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन के एमडी किफायत रिजवी को ग्रामीण विकास विभाग में सचिव बनाया गया है। राजस्व विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी मोहम्द अशरफ मीर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

केएएस अफसर और एडीसी श्रीनगर एजाज अहमद भट को कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशक पद पर भेजा गया है। स्किम्स के एडिशनल डायरेक्टर पीरजदा हाफीजुल्लाह शाह को हार्टिकल्चर, प्लानिंग और मार्केटिंग विभाग का निदेशक, हार्टिकल्चर, प्लानिंग और मार्केटिंग निदेशक रफीक अहमद हाकिम को हार्टिकल्चर निदेशक कश्मीर बनाया गया है। 

बबिला रकवाल जम्मू की नई स्कूली शिक्षा निदेशक

तबादला - फोटो : demo pics
जम्मू के एसोसिएटेड अस्पताल की प्रशासक बबिला रकवाल को स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू बनाया गया है। अब तक इस पद पर रहीं स्मिता सेठी को जीएडी में भेजा गया है। राज्य सतर्कता आयोग के सेक्रेटरी जतिंदर सिंह को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी का निदेशक नियुक्त किया गया है।

अब तक इस पद का अतिरिक्त चार्ज खालिद जहांगीर के पास था। एआरआई व ट्रेनिंग विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी चौधरी राशिद आजम इंकलाबी को आईडब्ल्यूएमपी का सीईओ बनाया गया है। आईडब्ल्यूएमपी के सीईओ अरुण कुमार शर्मा को राजस्व विभाग में वित्तीय आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन में भी फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग में भी फेरबदल

आईपीएस के हुए तबादले
​उधमपुर के एसपी एम सुलेमान चौधरी को राजोरी का एसपी बनाया गया है। एसपी ट्रैफिक जम्मू उदय भाष्कर बिल्ला को एसपी लेह के पद पर भेजा गया है। प्रतीक्षारत शैलेंद्र कुमार को उधमपुर का एसपी, राजोरी के एसपी राजेश्वर सिंह को एसपी ह्यूमन राइट्स, एसपी ह्यूमन राइट्स पवन परिहार को कठुआ का एसपी बनाया गया है।

इसके साथ ही एसपी लेह टी ग्यालपो को पीएचक्यू में भेजा गया है। एआईजी (पर्सनल) ताहिर सज्जाद भट को एसपी रियासी बनाया गया है। एसपी रियासी सुजीत कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें