100 दिन की हिंसा के बाद कश्मीर की विकास की कई योजनाओं को घाटी के हालातों की वजह से खासा नुकसान हुआ है । कश्मीर के विकास के लिए जरूरी कई बड़े आर्थिक व्यापार के क्षेत्रों को हिंसा के माहौल के कारण बहुत हानि का सामना करना पड़ा है ।
हिंसा के तनावपूर्ण माहौल के कारण सबसे ज्यादा नुकसान कश्मीर के पर्यटन उद्योग को हुआ है । गर्मी की छुट्टियाें में हर साल सबसे पसंदीदा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने वाली जन्नत को हिंसा ने ऐसा टापू बना दिया जहां आने से सभी ने तौबा कर ली। बालीवुड स्टार सलमान खान की ट्यूबलाइट सहित आधा दर्जन फिल्मों की शूटिंग रद्द हो गई।
सलमान को हिमाचल या फिर विदेशों में जाकर फिल्म शूट करने से भी गुरेज नहीं। दूसरी ओर लाखों की तादाद में आने वाले सैलानियों की तादाद इस कदर कम हो गई कि घाटी में लोग मेहमाननवाजी को तरस गए। ऐसे हालात में जन्नत से मुंह फेरने वालों की फिर से वापसी के रास्ते भी लंबे समय के लिए बंद नजर आ रहे हैं।