फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक की जीत पर जश्न मनाने वाले अलगाववादियों पर कार्रवाई की तैयारी में सरकार

Tue, 20 Jun 2017 07:30 PM IST
बृजेश कुमार सिंह,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
कश्मीर के अलगाववादी नेता - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चैंपियंस ट्राफी में पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वाले अलगाववादियों को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। राज्य सरकार ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। कानून के दायरे में ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई होगी। राज्य सरकार इसे पाकिस्तान की साजिश पर युवाओं को भड़काने की साजिश मान रही है।
विज्ञापन


राज्य सरकार की सहयोगी भाजपा सहित अन्य दलों ने अलगाववादियों को कटघरे में खड़ा करते हुए इसे देश विरोधी कृत्य बताया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने बताया कि अपने देश में रहकर दूसरे देश की जीत का जश्न मनाना राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की श्रेणी में आता है।

राज्य सरकार ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। ऐसे तत्वों के खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई होगी। हताश अलगाववादियों की यह युवाओं को भड़काने की कोशिश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल सिंह - फोटो : फाइल फोटो
हाल के दिनों में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई से बौखलाहट है। उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। यह सही है कि इस अभियान में हमारे सुरक्षा बलों को भी नुकसान हुआ है, लेकिन उनकी कमर टूट गई है। आगे भी देश विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

पाक की शह पर जो प्राक्सी वार चलाया जा रहा है, उससे देश टूटने वाला नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता रवींद्र शर्मा का कहना है कि यह माहौल खराब करने वाला तथा देश विरोधी भावनाओं को भड़काने वाला अलगाववादियों का कदम है। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पीडीपी-भाजपा सरकार की यह विफलता है। केवल जुबानी जंग लड़ी जा रही है, जिससे उनके हौसले बुलंद है। पैंथर्स पार्टी ने भी अलगाववादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की वकालत करते हुए कहा है कि पाक की जीत का जश्न मनाना देश विरोधी गतिविधियों की श्रेणी में आता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें